'सेना के मॉर्डनाइजेशन' पर नए सेनाध्यक्ष धीरज सेठ ने दिया Vijay फॉर्मूला
एक जुलाई को जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थलसेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला. साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ
एक जुलाई को जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थलसेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला. साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में सेना के भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश किया.
उन्होंने 'ड्यूटी, ऑनर और नेशन फर्स्ट' पर चलने का संकल्प लिया. शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उनके बलिदान से आने वाली
पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी. यह बयान न सिर्फ भावुक था बल्कि सेना की नई नेतृत्वशैली की झलक भी दिखाता है.
