यहां खराब पेन का भी होता है इलाज, दूर-दूर से आते हैं लोग
कोलकाता के धर्मतल्ला स्थित एक अनोखा पेन हॉस्पिटल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यहां इंसानों नहीं, बल्कि खराब और पुराने पेन का
कोलकाता के धर्मतल्ला स्थित एक अनोखा पेन हॉस्पिटल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यहां इंसानों नहीं, बल्कि खराब और पुराने पेन का इलाज किया जाता है. दुकान के मालिक मोहम्मद इम्तियाज महंगे फाउंटेन पेन से लेकर यादगार पेन तक की मरम्मत करते हैं. इस अनोखी दुकान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे देखने और अपने पुराने पेन ठीक कराने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.
