टाइल्स लगाने वाले के बेटे ने पास की जेईई एडवांस्ड, परिवार का पहला IITian बनेगा जय
देशभर में हर साल लाखों छात्र IIT का सपना देखते हैं, लेकिन यह सपना उन परिवारों के लिए और भी बड़ा होता है, जहां रोज
देशभर में हर साल लाखों छात्र IIT का सपना देखते हैं, लेकिन यह सपना उन परिवारों के लिए और भी बड़ा होता है, जहां रोज की कमाई से घर का खर्च चलता है. राजस्थान के कोटा में फ्लोर टाइल्स लगाने वाले कारीगर ललित किशोर के बेटे जय कुमार ने जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल कर न केवल अपना सपना पूरा किया बल्कि अपने पूरे परिवार के इतिहास में पहली बार आईआईटी तक पहुंचने का रास्ता भी बना लिया.
