टू-फ्रंट जाल में फंसेगा PAK? सिंधु पर भारत से तनाव, उधर पीट रहा अफगानिस्तान
पाकिस्तान इन दिनों गंभीर रणनीतिक संकट का सामना कर रहा है. पूर्व में भारत के साथ सिंधु नदी के पानी को लेकर तनाव बढ़ रहा
पाकिस्तान इन दिनों गंभीर रणनीतिक संकट का सामना कर रहा है. पूर्व में भारत के साथ सिंधु नदी के पानी को लेकर तनाव बढ़ रहा है तो पश्चिम में अफगानिस्तान से लगातार हमले और सीमा विवाद उसे टू-फ्रंट वॉर की ओर धकेल रहा है. यह स्थिति सिर्फ सैन्य चुनौती नहीं बल्कि पाकिस्तान की आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक कमजोरियों को भी सामने ला रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव जारी रहा तो पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था दोनों पर भारी बोझ पड़ सकता है.
