रिटायरमेंट के दिन ही गिरफ्तार हो गए IAS प्रदीप कुमार, CBI का बड़ा एक्शन
रिटायरमेंट के दिन एक आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी ने हरियाणा के बहुचर्चित बैंकिंग घोटाले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. सीबीआई ने हरियाणा राज्य
रिटायरमेंट के दिन एक आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी ने हरियाणा के बहुचर्चित बैंकिंग घोटाले को फिर सुर्खियों में ला दिया है. सीबीआई ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव और आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को 169 करोड़ रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी का दावा है कि फर्जी एफडी, संदिग्ध बैंक खाते और वित्तीय अनियमितताओं के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी की गई.
