पुलिस अधिकारियों को धमका रहा था शख्स, सुनवाई में जज को कहा ‘चुप रहो’
कोर्ट-कचहरी ऐसी जगह है, जहां बड़े-बड़े मुजरिम भी घिग्घी बांधे खड़े नजर आते हैं. अधिकतर लोग इस डर में कुछ ज्यादा बोलने से डरते हैं
कोर्ट-कचहरी ऐसी जगह है, जहां बड़े-बड़े मुजरिम भी घिग्घी बांधे खड़े नजर आते हैं. अधिकतर लोग इस डर में कुछ ज्यादा बोलने से डरते हैं कि कहीं उनका कोई एक लफ्ज़ उनकी सज़ा में और इज़ाफा न कर दे. लेकिन कनाडा के बैरी शहर में सामने आए एक मामले ने कोर्ट की इसी आम तस्वीर को उल्टा कर दिया, जहां एक आरोपी न सिर्फ बेकाबू हुआ, बल्कि उसने अदालत की गरिमा तक को चुनौती दे डाली.
