CGL के 12, 256 पदों के लिए 30 लाख आवेदन, पहली बार लागू होगा सेक्शनल टाइमिंग
SSC CGL 2026 की भर्ती कई मायनों में बेहद खास है बदलाव से भरी होने वाली है. एक ओर जहां 12, 256 पदों के लिए
SSC CGL 2026 की भर्ती कई मायनों में बेहद खास है बदलाव से भरी होने वाली है. एक ओर जहां 12, 256 पदों के लिए देशभर में 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, तो दूसरी ओर SSC ने परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है. बता दें कि अब प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू होगी जिससे उम्मीदवार किसी एक विषय पर ज्यादा समय नहीं बिता सकते हैं. लेकिन इससे पहले जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो 1 जुलाई से करेक्शन विंडो भी ओपन हो रही है.
