'अखिलेश बाबू, बड़े घर के बेटे हैं आप...', ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए तंज भरी सलाह दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अखिलेश आलसी और
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए तंज भरी सलाह दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अखिलेश आलसी और आरामतलब जिंदगी छोड़कर एसी-पीसी वाली राजनीति से बाहर निकलें. राजभर ने कहा कि अखिलेश को गांव-देहात में जाकर गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाना चाहिए और उनके सुख-दुख में शामिल होना चाहिए.
