अश्वत्थामा आज भी है जिंदा? क्या है महाभारत के इस योद्धा का रहस्य
Mahabharat Facts: महाभारत युद्ध में कई ऐसे महान योद्धा हुए, जिनका जिक्र आज कलयुग में भी होता है. उन्हीं में से एक हैं अश्वत्थामा. अश्वत्थामा
Mahabharat Facts: महाभारत युद्ध में कई ऐसे महान योद्धा हुए, जिनका जिक्र आज कलयुग में भी होता है. उन्हीं में से एक हैं अश्वत्थामा. अश्वत्थामा वह योद्धा है जिसके बारे में कहा जाता है कि वह हजारों वर्षों से धरती पर जीवित है और आज भी भटक रहे हैं. कई मान्यताओं के अनुसार वह 3,000 से 6,000 वर्षों तक जीवित रहेंगे और अलग-अलग रूपों में संसार में विचरण करते रहेंगे. कुछ लोग यह भी मानते हैं कि वह किसी बड़े धर्म युद्ध के लिए जीवित हैं, जो कलयुग के अंत में लड़ा जाएगा.
