डकैत जगन गुर्जर का धौलपुर में आज होगा अंतिम संस्कार:कल अजमेर में परिजनों-प्रशासन के बीच बनी थी सहमति, परिवार को मिलेगी सुरक्षा
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का आज (बुधवार) धौलपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जगन के पैतृक गांव डांग के भवुतीपुरा में अंतिम संस्कार की तैयारियां
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का आज (बुधवार) धौलपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जगन के पैतृक गांव डांग के भवुतीपुरा में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। सुबह से 6 बजे से ही लोग जुटने शुरू हो गए हैं। सुबह करीब 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, परिवार वालों के साथ सहमति बनने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था।
इसके बाद परिवार वाले बॉडी लेकर अजमेर से धौलपुर के लिए रवाना हो गए थे। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया।
हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। जगन की हत्या के की सूचना मिलने के बाद जगन गुर्जर के परिजन अजमेर पहुंच गए थे। डकैत जगन गुर्जर के बेटे आसाराम सहित परिवार और समाज के लोग 30 जून (मंगलवार) की सुबह 7 बजे से अजमेर में जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना दे रहे थे।
मंगलवार देर शाम 7 बजे प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने जगन गुर्जर का शव लिया।