गाजियाबाद में वकीलों की हड़ताल से रुकी रजिस्ट्री, राजस्व का हो रहा नुकसान
उत्तर प्रदेश सरकार ने बैनामे यानी संपत्तियों की रजिस्ट्री ऑनलाइन कराने का ऐलान किया है. इस फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश सरकार ने बैनामे यानी संपत्तियों की रजिस्ट्री ऑनलाइन कराने का ऐलान किया है. इस फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने मोर्चा खोल दिया है. बैनामों के ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और बैनामा लेखक हड़ताल पर हैं. ये हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही.
