Commercial LPG Cylinder: 19 KG के LPG कमर्शियल सिलिंडर का दाम ₹183 घटा, दिल्ली में 2930 रुपये नई कीमत
(ये खबर अपडेट की जा रही है) तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की
(ये खबर अपडेट की जा रही है) तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है।
नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में यह सिलिंडर अब 2,930 रुपये का हो गया है। इस राहत से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा फायदा मिलेगा, जहां कमर्शियल गैस सिलिंडर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।
हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कीमतों में यह
कटौती कारोबारियों की लागत कम करने में मददगार साबित होगी।
