'प्रुभ श्रीराम से आपके लिए...', योगी ने अखिलेश को दी बर्थडे की बधाई
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर राजनीतिक दिग्गज समेत
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर राजनीतिक दिग्गज समेत पार्टी कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने विपक्ष के शीर्ष नेता के प्रति शिष्टाचार दिखाते हुए भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की विशेष कामना की है.
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.
प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है.'
