हरिद्वार में 'ऑपरेशन प्रहार'... ड्रोन कैमरे ने खोला छतों पर छिपे पत्थरों के ढेरों का राज, दंगे की बड़ी साजिश नाकाम, 9 उपद्रवी दबोचे गए
उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को हिरासत
उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई गांव में शांति भंग करने और आपस में मारपीट करने के आरोप में की गई है. पुलिस ने ड्रोन कैमरे से गांव की निगरानी की तो कई घरों की छतों पर ईंट पत्थरों के ढेर लगे मिले, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं.
