दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस ट्रेलर से टकराई और जल उठी
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दमियानी रात एक भयानक सड़क हादसे में हरिद्वार से इंदौर जा रही यात्री बस में आग लग गई. इस हादसे
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दमियानी रात एक भयानक सड़क हादसे में हरिद्वार से इंदौर जा रही यात्री बस में आग लग गई. इस हादसे में मृतकों की संख्या 6 से बढ़कर सात हो गई है, जबकि 22 अन्य यात्री घायल हो गए.
बस में कुल 37 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे कोलवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास बस अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई.
आग इतनी तेजी से फैली कि बस का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया. हादसे के वक्त बस में 37 लोग सवार थे, जिनमें से
7 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं.
