RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट: परिवारों पर कर्ज बढ़ा, अब जीडीपी का 45.5 फीसदी; लेकिन चीन से स्थिति बेहतर
चीन से बेहतर स्थिति उभरती अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू कर्ज के मामले में भारत चौथे स्थान पर काबिज है। थाइलैंड में परिवारों पर कर्ज जीडीपी का
चीन से बेहतर स्थिति उभरती अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू कर्ज के मामले में भारत चौथे स्थान पर काबिज है। थाइलैंड में परिवारों पर कर्ज जीडीपी का 87.3 फीसदी, मलयेशिया में 69.9 फीसदी और चीन में 59 फीसदी पहुंच गया है। बड़े मूल्य वाले होम लोन की मांग बढ़ी रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों के हाउसिंग लोन पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव देखा गया है।
पहले 25 लाख रुपये की कर्ज सीमा से कम वाले बकाया लोन का दबदबा था, जो किफायती घरों पर फोकस को दिखाता है। हाल के वर्षों में ट्रेंड ज्यादा वैल्यू वाले सेगमेंट की ओर बढ़ा है। अब 50 लाख रुपये और उससे ज्यादा मूल्य के होम लोन का हिस्सा कुल बकाया कर्ज का 44.7 फीसदी हो गया है।
एनपीए: कई दशक में सबसे कम भारतीय बैंकों का कुल बुरा फंसा कर्ज यानी सकल एनपीए मार्च, 2026 तक घटकर 1.8 फीसदी के निचले स्तर पर आ गया है, जो
कई दशकों में सबसे कम है। हालांकि, ईरान संकट जैसी चुनौतियों के बीच बेसलाइन आधार पर 46 बैंकों का सकल एनपीए मार्च, 2028 तक बढ़कर 1.9 फीसदी पहुंच सकता है।
