Updates: अहमदाबाद में थाईलैंड से आए पार्सल में मिला ₹46 लाख का गांजा; झारखंड में महिला के सामूहिक दुष्कर्म
तमिलनाडु में हार के बाद स्टालिन ने किया द्रमुक (DMK) के पुनर्गठन का एलान तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके (TVK)
तमिलनाडु में हार के बाद स्टालिन ने किया द्रमुक (DMK) के पुनर्गठन का एलान तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके (TVK) से मिली करारी हार (TVK-108, DMK-59) के बाद द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है।
स्टालिन ने मंगलवार को 10 सदस्यीय 'पार्टी पुनर्गठन सलाहकार पैनल' के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त लगभग छह लाख सुझावों का एआई (AI) के माध्यम से विश्लेषण किया गया है, जिसके आधार पर जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक बदलाव किए जाएंगे।
यह समिति अगस्त के पहले सप्ताह तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें जिलों का सीमांकन, पार्टी के विभिन्न विंगों का पुनर्गठन और चुनाव कार्य के लिए एक स्थायी 'थिंक टैंक' बनाने जैसे सुझाव शामिल होंगे। इस पैनल में थंगम थेनारासु, गीता जीवन और आर.
सक्करापानी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। स्टालिन का उद्देश्य पार्टी की कमियों को दूर कर उसे नए और ऊर्जावान स्वरूप में जनता के बीच ले जाना है।
