बांग्लादेश में हिंदू छात्र का अपहरण, फिरौती के लिए बेरहमी से पीटा
बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के वारी इलाके से सोमवार रात 27 साल के एक हिंदू लॉ
बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के वारी इलाके से सोमवार रात 27 साल के एक हिंदू लॉ स्टूडेंट का कथित तौर पर अपहरण किया गया था.
आरोप है कि किडनैपर्स उसे एक घर में बंधक बनाकर ले गए, बेरहमी से पीटा और छोड़ने के बदले 50 हजार टका की फिरौती मांगी.
पीड़ित किसी तरह वहां से भाग निकला. फिलहाल उसका इलाज ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में चल रहा है.
