10 लाख का रिस्क, 5 करोड़ का रिटर्न, कोटा के दंपती ने कर दिखाया कमाल
अगर सोच बड़ी हो और उस पर लगातार मेहनत की जाए, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता में बदल सकती है. राजस्थान के कोटा के
अगर सोच बड़ी हो और उस पर लगातार मेहनत की जाए, तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता में बदल सकती है. राजस्थान के कोटा के शुभम शर्मा और उनकी पत्नी अर्पिता शर्मा ने यही कर दिखाया है. दोनों ने महज 10 लाख रुपये के निवेश से लिथियम बैटरी निर्माण का कारोबार शुरू किया और आज उनका सालाना कारोबार करीब 5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अब उनका अगला लक्ष्य इसे 15 करोड़ रुपये तक ले जाना है.
