'मां, वह मुझे मार डालेगा...', मौत से पहले खौफ में थी बेंगलुरु की सुरभि, बॉयफ्रेंड संजीत अली पर 'लव जिहाद' का आरोप
कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. बेंगलुरु की रहने वाली 25 साल की फिजियोथेरेपिस्ट साई सुरभि की होमस्टे
कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. बेंगलुरु की रहने वाली 25 साल की फिजियोथेरेपिस्ट साई सुरभि की होमस्टे के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मौके पर उसका कथित बॉयफ्रेंड संजीत अली (26) भी बेहोश पाया गया. इस दुखद घटना के बाद मृतका की मां ने रो-रोकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी पर उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर उसकी हत्या करने के संगीन आरोप लगाए हैं.
