अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद
पूरे दिन नजरबंद रहने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन
पूरे दिन नजरबंद रहने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनके धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दिया. अजय राय ने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से कोई उन्हें नहीं रोक सकता. उन्होंने राम मंदिर के कथित चढ़ावा गबन मामले में नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय समेत कई लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
