Lucknow, India

सामंतराय पर BJD हमलावर: कहा- निजी स्वार्थ में BJP की तरफ झुके, बीजद से लाभ मिलने पर भी पार्टी को नजरअंदाज किया

Published 26 May 2026 · india

पार्टी पर लगाए थे गंभीर आरोप जल्द भाजपा में हो सकते हैं शामिल बीजेडी ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने सामंतराय को लगातार पांचवीं बार टिकट दिया और उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। इसके अलावा नवीन पटनायक के नेतृत्व में उन्हें ओडिशा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (OTDC) का चेयरमैन समेत

पार्टी पर लगाए थे गंभीर आरोप जल्द भाजपा में हो सकते हैं शामिल बीजेडी ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी ने सामंतराय को लगातार पांचवीं बार टिकट दिया और उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। इसके अलावा नवीन पटनायक के नेतृत्व में उन्हें ओडिशा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (OTDC) का चेयरमैन समेत कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।पार्टी ने आरोप लगाया कि सभी सुविधाएं और अवसर मिलने के बावजूद सामंतराय अब अपने निजी हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

बीजेडी के अनुसार उनका बीजेपी की ओर झुकाव पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व की उम्मीदों के खिलाफ है।दरअसल बीजेडी के वरिष्ठ नेता देबाशीष सामंतराय ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ-साथ राज्यसभा से भी अपना पद छोड़ दिया। समंतराय ने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें लगातार नीचा दिखाया जा रहा था और उनकी अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक के करीबी होने के बावजूद उन्हें पार्टी प्रमुख से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था।दो बार विधायक रह चुके समंतराय पहले भी नवंबर 2025 में बीजेडी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके थे।

उस समय भी उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेडी अब पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की विचारधारा से दूर हो चुकी है। समंतराय ने सवाल उठाया कि बीजू पटनायक की विरासत को ऐसे लोगों के हाथों में क्यों सौंपा जा रहा है, जिनका उस विरासत से कोई सीधा संबंध नहीं है।इस्तीफे के बाद समंतराय ने संसद में राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में उनका बीजेपी में प्रवेश हो सकता है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…