77 में भी चांद सा चमकता है हेमा मालिनी का चेहरा, ये 2 चीजें हैं राज
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी आज 77 वर्ष की उम्र में भी अपनी बेदाग और चमकदार त्वचा से नई एक्ट्रेसेस को मात देती
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी आज 77 वर्ष की उम्र में भी अपनी बेदाग और चमकदार त्वचा से नई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं. हर कोई यही कहता है कि आखिर उनकी इस एवरग्रीन खूबसूरती का राज क्या है.
कुछ समय पहले उनकी बेटी ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी मां का स्किनकेयर वो सीक्रेट खोला जो बेहद सस्ता और आसान है. ईशा ने बताया था कि हेमा मालिनी जब शूटिंग से वापस आती थीं तब वो अपने फेस और हाथों पर किसी महंगे कॉस्मेटिक का नहीं बल्कि अपने घर में रखी दो बेहद सस्ती चीजों नींबू और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती थीं.
ऐशा ने बताया था कि उनकी मां कहती थीं कि शूटिंग पर लाइट्स की वजह से बहुत टैनिंग हो जाती थी और नींबू-ग्लीसरीन उनकी टैनिंग
को हटाने में मदद करता था. आइए जानते हैं क्या है इस जादुई नुस्खे को बनाने और लगाने का सही तरीका.
