काला जठेड़ी के घर गूंजी किलकारी, अनुराधा चौधरी बनीं जुड़वा बेटियों की मां, कोर्ट ने गैंगस्टर को दी 4 घंटे की कस्टडी पैरोल
रोहिणी कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को मानवीय आधार पर राहत देते हुए 1 जुलाई को चार घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की
रोहिणी कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को मानवीय आधार पर राहत देते हुए 1 जुलाई को चार घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की है. अदालत के आदेश के अनुसार इस दौरान काला जठेड़ी पुलिस की कड़ी सुरक्षा और निगरानी में अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात कर सकेगा.
