एक हीरो, एक कश्मीर, लेकिन पत्थरबाजी पर दो तरह की बात! अजय देवगन की 'चौहान' पर क्यों उठ रही उंगलियां?
बॉलीवुड के ‘OG एक्शन स्टार’ अजय देवगन की नई फिल्म चौहान अपनी पहली अनाउंसमेंट से ही एक बड़े विवाद की जड़ बन गई है. हाल
बॉलीवुड के ‘OG एक्शन स्टार’ अजय देवगन की नई फिल्म चौहान अपनी पहली अनाउंसमेंट से ही एक बड़े विवाद की जड़ बन गई है. हाल ही में मेकर्स ने चौहान का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया जिसमें अजय देवगन एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं.
इस ऑफिसर का नाम ही चौहान है. वीडियो में आजकल पॉपुलर मसालेदार हीरो-एलिवेशन स्टाइल का ऐसा ट्रीटमेंट है कि अजय के फैन्स तो उनके किरदार
की प्रेजेंटेशन देखकर ही क्रेजी हो गए. मगर चौहान में कश्मीर में पोस्टेड, अजय का आर्मी-ऑफ़िसर जो करता हुआ नजर आ रहा है, उससे तगड़ा
विवाद छिड़ गया है.
