शादी की मेहंदी भी नहीं उतरी, बहन के सामने भाई पर बरसे डंडे
जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. कार की टक्कर का विरोध करने पर
जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. कार की टक्कर का विरोध करने पर युवती के भाई पर कथित तौर पर डंडों से हमला कर दिया गया. परिवार का आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता की गई, मोबाइल छीनने और जबरन कार में बैठाने की कोशिश हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
