केतन को पहले से था सिया के अफेयर का शक, हत्या से पहले पिता से कई बार पूछा ये सवाल
पुणे के रियल एस्टेट एजेंट केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में पुलिस को एक के बाद एक अहम जानकारी मिल रही है. हत्या से
पुणे के रियल एस्टेट एजेंट केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में पुलिस को एक के बाद एक अहम जानकारी मिल रही है. हत्या से पहले केतन को अपनी मंगेतर सिया गोयल के किसी और के साथ रिलेशनशिप में होने का शक था. उसने अपने परिवार वालों से इस बारे में चिंता भी जताई थी. उसने पिता से पूछा था कि क्या शादी तय करने से पहले सिया का बैकग्राउंड अच्छी तरह चेक किया गया था.
