बिहार कैडर के सीनियर IPS अमित कुमार बने SPG के नए डायरेक्टर
भारत की आंतरिक सुरक्षा और प्रधानमंत्री की सुरक्षा अभेद्य रखने वाले सुरक्षा बल स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है
भारत की आंतरिक सुरक्षा और प्रधानमंत्री की सुरक्षा अभेद्य रखने वाले सुरक्षा बल स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार की कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमिटी ने सीनियर आईपीएस अफसर अमित कुमार को एसपीजी का नया डायरेक्टर नियुक्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. अमित कुमार देश के सबसे VVIP सुरक्षा घेरे की रणनीति और कमान को संभालने जा रहे हैं.
