जगन गुर्जर के परिजनों का मोर्चरी के बाहर धरना, CBI जांच पर अड़े परिजन
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर का शव बैरक में मिलने के बाद मामला गरमा गया है. जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर का शव बैरक में मिलने के बाद मामला गरमा गया है. जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों ने धरना शुरू कर दिया है. परिजन सीबीआई जांच, भाई पप्पू गुर्जर के ट्रांसफर और परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं. जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही गई है.
