'नौटंकी मत करना, चुपचाप फोन इधर लाना...', IAS अफसर के सख्त तेवर
उत्तर प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना ब्लॉक का है, जहां
उत्तर प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना ब्लॉक का है, जहां मंगलवार सुबह ठीक 10 बजे जिलाधिकारी (DM) मधुसूदन हुलगी के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया. ब्लॉक के 16 कर्मचारी और अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के गैरमौजूद पाए गए. डीएम ने इस घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी गैरमौजूद कर्मियों का वेतन रोकने और उन्हें 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
