पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:मां ने 3 बच्चे नहर में फेंके, फिर खुद कूदी; अश्लील फोटो लीक होने पर भिड़े निहंग; 'मियां भाई' पर डंडे-तलवारें लहराईं
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर 3 बच्चों की हत्या से जुड़ी रही। मां ने तीनों बच्चों को नहर में फेंक दिया। उसने
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर 3 बच्चों की हत्या से जुड़ी रही। मां ने तीनों बच्चों को नहर में फेंक दिया। उसने खुद भी नहर में छलांग लगाई। लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मुहर्रम पर डंडे-तलवारें लहराईं, डांस किया, शाही इमाम नाराज लुधियाना में मुहर्रम के दिन मुस्लिम युवकों ने एक कार्यक्रम करवाया। जिसमें डीजे पर मियां-मियां भाई बज रहा था और मुस्लिम युवक हाथों में तलवारें, लाठियां, डंडे लेकर हंसते हुए डांस करते रहे। वीडियो वायरल हुआ तो पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान उर रहमानी लुधियानवी आगे आए और उन्होंने इसे मुस्लिम धर्म की बेअदबी करार दिया। शाही इमाम ने कहा कि मुहर्रम पर इस तरह का हुड़दंग व बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। शाही इमाम ने देशभर के मुस्लिम नेताओं व उलेमाओं से अपील की है कि जहां-जहां मुहर्रम पर इस तरह की घटनाएं हुई, वहां पर आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए ताकि भविष्य में ऐसा न हो। शाही इमाम यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए यह शर्म की बात है। शोक वाले दिन पर जश्न मनाया जा रहा है। शराब पी रहे हैं, सरे आम लाठियां डंडे व तलवारें लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैर मुस्लिमों को क्या जवाब देंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. मां ने की 3 बच्चों की हत्या, नहर में फेंके रोपड़ में मोहाली की एक महिला ने अपने 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत गई। इनमें से 2 बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। जबकि, एक बच्चे की तलाश जारी है। वहीं, नहर के पास से मंगलवार को पुलिस ने महिला को जिंदा पकड़ लिया। वह डूबी नहीं और तैर कर किनारे पर आ गई थी। बताया जा रहा है कि महिला केवल नहर में कूदकर आत्महत्या करने के लिए ही मोहाली से रोपड़ आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान शकुंतला उर्फ सुमन के रूप में हुई है। वह मोहाली के मटौर की रहने वाली है। उसने अपने तीनों बच्चों 10 वर्षीय तपिश, 7 वर्षीय तनवी और 4 वर्षीय नितिन की हत्या कर दी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. निहंग की आपत्तिजनक फोटो लीक होने पर बवाल निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा है कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। एक निहंग के पास्ट के फोटो रिलीज कर तुमने बहुत गंदी हरकत की है। परवाना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर विक्की थॉमस को चेतावनी दी है- तुम जहां भी मिलोगे, तुम्हें वहीं जवाब दिया जाएगा। तुम्हें बताया जाएगा कि पंजाब के लोगों के साथ धोखा करने का अंजाम क्या होता है। बता दें कि बीते रविवार को निहंग विक्की सिंह थॉमस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उत्तराखंड से निहंगों और पुलिस के बीच का मसला सुलझाकर लौटे निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरों को दिखाया गया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को जसदीप सिंह ने माफी भी मांगी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. अकाल तख्त ने बताया- पंजाब में सरकार नहीं पंथ सुप्रीम अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब में सिख मंत्रियों-विधायकों की पेशी के बाद ये साफ हो गया कि सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, वह पंथ को नजरअंदाज नहीं कर सकती। सभी दलों के विधायक एक सामान्य सिख की तरह अकाल तख्त पर पेश हुए। 5 सिंह साहिबानों के आगे जमीन पर बैठे। इस दौरान जत्थेदार के सवालों के आगे बेअदबी कानून को विधायकों की बिना पढ़े मंजूरी से जहां AAP सरकार एक्सपोज हुई। वहीं जत्थेदार ने सरकार को पंजाब में पंथ की अहमियत का भी पाठ पढ़ाया। जत्थेदार ने अकाली दल को भी घेरा तो कांग्रेस खुद को कानून से किनारे करने की कोशिश करते दिखी। पेशी के दौरान ही मीडिया मैनेजमेंट तक को लेकर जत्थेदार ने सरकार घेर ली। हालांकि आखिर में जत्थेदार ने 6 एतराज जताते हुए कहा कि कानून बनाना और सजा देना सरकार का काम है लेकिन ये एतराज दूर होने चाहिए। इसके लिए एक महीने का टाइम दिया। तब तक कानून होल्ड करने को कहा। पेशी से बाहर निकले पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां और वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि जब अकाल तख्त से लिखित एतराज आएंगे तो सरकार उस पर चर्चा करेगी। उसके बाद कानून में बदलाव पर फैसला लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 5. ट्रक के कुचलने से किशोर की मौत, ड्राइवर पकड़ा चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट पर देर रात हुए सड़क हादसे में 14 साल के सुशांत की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने पिता के साथ दुकान से सामान लेकर साइकिल पर घर लौट रहा था। आरोप है कि रेड लाइट जंप कर तेज रफ्तार में आए ट्रक ने सुशांत को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का पहिया सुशांत के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने अपने पिता के सामने ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे डेराबस्सी से गिरफ्तार कर लिया।