Mumbai: मुंबई में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से दबी स्कूल बस; हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत; चार घायल
यह हादसा मंगलवार की दोपहर में हुआ, जब तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक एक बड़ा पेड़
यह हादसा मंगलवार की दोपहर में हुआ, जब तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक एक बड़ा पेड़ बस पर आ गिरा, जिससे बस का एक हिस्सा पूरी तरह दब गया। बस कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं कि पेड़ क्यों गिरा।पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस पर सवार 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई है।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बस में सवार 12 बच्चों को बस कंडक्टर और स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें से चार छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल छात्रों को आगे के इलाज के लिए जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार बच्चों की हालत स्थिर है; गंभीर रूप से घायल छात्र विहान श्रीवास्तव (11 वर्ष) को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया।"हादसे पर मुंबई के उप महापौर संजय घड़ी ने कहा, "कुछ घंटे पहले चेंबूर इलाके के रोड नंबर 11 पर एक पुराना पेड़ एक निजी स्कूल की बस पर गिर गया, जिससे दस लोग घायल हो गए।
खबर है कि एक 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है, जबकि अन्य बच्चों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। यह
एक बेहद दुखद घटना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।"
