SDM रिंकू सिंह का ट्रांसफर, BJP ब्लॉक प्रमुख से विवाद के बाद एक्शन
जालौन के एसडीएम और आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें उरई में न्यायिक एसडीएम बनाया गया है. यह फैसला
जालौन के एसडीएम और आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें उरई में न्यायिक एसडीएम बनाया गया है. यह फैसला बीजेपी ब्लॉक प्रमुख राम राजा सिंह निरंजन से विवाद और कर्मचारियों द्वारा उनके व्यवहार की शिकायत के बाद आया है. राही 2022 बैच के आईएएस हैं. 2009 में उन्होंने 80 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति-पेंशन घोटाले का खुलासा किया था.
