क्या रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा भारत?: राजनाथ का दावा- उत्पादन और निर्यात बढ़ा; बताई ये वजह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 39 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 2014 में
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 39 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 2014 में करीब 1,000 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन बढ़ाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाले सुधारों की वजह से यह बढ़ोतरी हुई हुई है। राजनाथ सिंह वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
