छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, पुलिस की गाड़ी से खींचकर युवक की हत्या
झारखंड के जमशेदपुर में छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया, जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. बिष्टुपुर इलाके
झारखंड के जमशेदपुर में छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया, जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. बिष्टुपुर इलाके के एक बार में हुए विवाद के बाद बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी से दो युवकों को खींचकर उन पर हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए.
