चलती कार में युवती से यौन संबंध बनाने की कोशिश, मोबाइल में रिकॉर्ड हुईं चीखें, दिल्ली में खौफनाक वारदात
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक 24 वर्षीय युवती के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक 24 वर्षीय युवती के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि उसका परिचित युवक उसे मोमोज खिलाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया.
इसके बाद उसने कार में बैठाकर सुनसान इलाके की ओर गाड़ी मोड़ दी और रास्ते भर उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा. युवती ने विरोध किया, रोती रही और घर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी लगातार अश्लील बातें करता रहा.
जब युवती ने शोर मचाया और कार की खिड़कियों पर हाथ-पैर मारने शुरू किए, तब आरोपी ने उसे सड़क किनारे उतार दिया. जाते समय उसने जान से मारने और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
