'सच है वही कहता हूं, 30 सालों में संबंधों का सबसे निचला स्तर', भारतवंशी डेमोक्रेट नेता रो खन्ना ने ट्रंप को खूब सुनाया
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसमैन रो खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की है. रो खन्ना ने कहा है कि ट्रंप
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसमैन रो खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की है. रो खन्ना ने कहा है कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका-भारत संबंध "पिछले 30 सालों में सबसे निचले स्तर पर" हैं. वाशिंगटन में 'यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट' में रो खन्ना की ये बातें भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के विचारों से बिल्कुल अलग थीं. गोर ने इसी कार्यक्रम में उम्मीद जताई थी कि भारत और अमेरिका की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरेगी.
