तालाब में मिले मां समेत दो मासूम बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका
राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास गोविंदगढ़ इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों
राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास गोविंदगढ़ इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के शव तालाब से बरामद किए गए. पुलिस को शुरुआती जांच में आत्महत्या का शक है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
