₹390 करोड़ का नया ऑफिस... एक ही छत के नीचे होंगे नोएडा अथॉरिटी के सारे काम
नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक मुख्यालय अब पूरी तरह से संचालित होने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को सेक्टर-96 स्थित इस
नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक मुख्यालय अब पूरी तरह से संचालित होने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को सेक्टर-96 स्थित इस अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन कर चुके हैं. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भवन आधुनिक सुविधाओं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
