बेडरूम में घुस बनाए वीडियो... शशांक सिंह ने आरोपों पर क्या बताया
क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपने और रिटायर आईपीएस पिता शैलेश सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है
क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपने और रिटायर आईपीएस पिता शैलेश सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को न बंधक बनाया गया और न ही उसके साथ मारपीट हुई. शशांक का आरोप है कि वह घर में बेडरूम तक पहुंचकर वीडियो बना रहा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं.
