आमिर खान के खिलाफ उगला जहर, अब माफी क्यों मांग रहे फैजल?
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैजल खान ने अपने परिवार के साथ हुए लंबे विवाद पर बड़ा बयान दिया है. फैजल ने खुले दिल
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैजल खान ने अपने परिवार के साथ हुए लंबे विवाद पर बड़ा बयान दिया है. फैजल ने खुले दिल से अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए अम्मी, भाई आमिर खान, बहन निखत और जीजा संतोष हेगड़ी से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि गुस्से और दर्द में उन्होंने जो बातें सार्वजनिक तौर पर कहीं, उन्हें अब अपनी सबसे बड़ी गलती मानते हैं. फैजल ने कहा कि अब उन्हें किसी बात का सच साबित नहीं करना, बल्कि अपने परिवार के साथ शांति और रिश्ते बचाने हैं.
