चलती कार में युवती से छेड़छाड़, मोबाइल में रिकॉर्ड आरोपी की करतूत
दिल्ली के पूर्वी इलाके मंडावली से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. एक 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है
दिल्ली के पूर्वी इलाके मंडावली से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. एक 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसके परिचित युवक ने उसे खाने के बहाने बाहर बुलाया और फिर चलती कार में उसके साथ अश्लील हरकतें कीं. पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
