दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, सीपी में मची अफरातफरी
दिल्ली के केजी मार्ग स्थित प्रसिद्ध परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई. घटना की सूचना दमकल विभाग को शाम 3
दिल्ली के केजी मार्ग स्थित प्रसिद्ध परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई. घटना की सूचना दमकल विभाग को शाम 3 बजकर 40 मिनट पर मिली. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी चिमनी से शुरू हुई थी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर जल्द ही काबू पा लिया.
