चलती कार में युवती से संबंध बनाने की जिद, मोबाइल में रिकॉर्डिंग हुईं चीखें
दिल्ली के मंडावली इलाके में 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसका परिचित युवक मोमोज खिलाने के बहाने उसे कार में ले गया
दिल्ली के मंडावली इलाके में 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसका परिचित युवक मोमोज खिलाने के बहाने उसे कार में ले गया और सुनसान इलाके में यौन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.
विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील बातें कहीं और धमकियां दीं. युवती ने मोबाइल से घटना रिकॉर्ड की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया.
