पूरी जिंदगी सांप पकड़े, अंत में सांप ने ही ली जान... 'बिच्छू' को कोबरा ने डसा
झांसी में सोमवार की शाम एक घर में घुसे सांप को पकड़ने गए सपेरे बिच्छूनाथ को कोबरा सांप ने डस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन
झांसी में सोमवार की शाम एक घर में घुसे सांप को पकड़ने गए सपेरे बिच्छूनाथ को कोबरा सांप ने डस लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन सांप को मिट्टी के छोटे घड़े में बंद कर और सपेरे को लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया.
