Ketan murder Case: केतन मर्डर केस में अब होगा सबसे बड़ा खुलासा? चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस क्यों करा रही पुलिस
महाराष्ट्र की एक अदालत ने सोमवार को केतन मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की हिरासत पांच दिन के लिए और
महाराष्ट्र की एक अदालत ने सोमवार को केतन मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को दोनों को वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें आरोपियों से पूछताछ के लिए अभी और समय चाहिए और उन्हें क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए दोनों आरोपियों को हिरासत में रखने की जरूरत है।पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल ने मुंबई एयरपोर्ट जाते समय एक फूड मॉल पर रुकने के दौरान केतन का पासपोर्ट चुरा लिया था। बाद में उसने उसे फाड़कर जला दिया।
दरअसल, परिवार की शादी से पहले बाली जाने की योजना थी, लेकिन एयरपोर्ट पर केतन को पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके बाद यात्रा रद्द करनी पड़ी। पुलिस का मानना है कि सिया ने केतन के साथ विदेश जाने से बचने के लिए यह साजिश रची थी। इस मामले में कार चालक ने भी बयान दिया है कि यात्रा के दौरान सिया अकेले पार्क की गई कार तक गई थी और वहां से कुछ सामान लेकर लौटी थी।बीती 18 जून को केतन की लोहागढ़ किले से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनावश मौत हुई थी।
हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि केतन को सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पर धक्का देकर खाई में गिराया था। पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और केतन को अपने रिश्ते में बाधा मानते थे। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के बीच पिछले छह महीनों में 2,000 से अधिक फोन कॉल हुईं। इस दौरान दोनों ने करीब 238 घंटे तक बातचीत की। पुलिस का शक है कि इन्हीं बातचीत के दौरान हत्या की कथित साजिश तैयार की गई थी।जांच में यह भी सामने आया है कि सिया गोयल ने कथित तौर पर मुख्य घटना से कुछ दिन पहले भी केतन की हत्या की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार, लोहागढ़ किले की एक पिछली यात्रा के दौरान उसने कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का देने की कोशिश की थी। हालांकि, केतन एक झाड़ी पकड़ लेने के कारण बच गया था। उस समय सिया ने कथित तौर पर यह कहकर बात टाल दी थी कि उसने सांप देखकर उसे बचाने की कोशिश की थी।
