रोड टैक्स माफ, नई गाड़ी पर 8% की छूट! ट्रक-बस स्क्रैपिंग पर डबल फायदा
दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बस चलाने वालों के लिए अब बड़ा बदलाव आने वाला है. अगर आपके पास पुराना BS6 बस-ट्रक जैसा कमर्शियल वाहन
दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बस चलाने वालों के लिए अब बड़ा बदलाव आने वाला है. अगर आपके पास पुराना BS6 बस-ट्रक जैसा कमर्शियल वाहन है और आप उसे स्क्रैप कर नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है. केंद्र सरकार ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है, जिसमें सिर्फ पुरानी गाड़ी हटाने का फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि नई गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स पूरी तरह माफ हो सकता है और वाहन कंपनियां करीब 8 फीसदी तक की छूट भी देंगी. यानी एक साथ दो बड़े फायदे मिल सकते हैं.
