कुछ दिन पहले तक एंटी इंडिया नारे लगा रहे थे, अब वीजा के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं बांग्लादेशी
भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे है. इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब भारत ने लगभग दो साल के निलंबन
भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे है. इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब भारत ने लगभग दो साल के निलंबन के बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना फिर से शुरू कर किया.
बांग्लादेशी नागरिक कुछ दिन पहले तक सड़कों पर 'एंटी इंडिया' के नारे लग रहे थे, लेकिन अब वही बांग्लादेशी नागरिक भारतीय पर्यटक वीजा के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिख रहे हैं. प्राप्त जानकारी के
अनुसार, भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से पिछले लगभग दो सालों से निलंबित चल रही अपनी पर्यटक वीजा सेवा को बांग्लादेशी नागरिकों के लिए दोबारा बहाल कर दिया है. इस सेवा के तहत रविवार यानी
28 जून से बांग्लादेश भर के पांच भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों (आईवीएसी) पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जबकि भरे हुए आवेदनों को जमा करने का काम सोमवार यानी 29 जून से शुरू हुआ.
