12 हजार की सैलरी, 24 लाख का मकान... लवकुश मिश्रा तो निकला 'धनकुबेर'
12 हजार की नौकरी और लाखों का निर्माणाधीन मकान... आखिर पैसा कहां से आया? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब आरोपियों की संपत्तियों
12 हजार की नौकरी और लाखों का निर्माणाधीन मकान... आखिर पैसा कहां से आया? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब आरोपियों की संपत्तियों तक पहुंच गई है. अयोध्या के शहादतगंज इलाके में आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी के नाम दर्ज एक निर्माणाधीन मकान चर्चा में है. पुलिस संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि हाल के महीनों में मकान का तेजी से निर्माण कराया गया.
