220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अंबाला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव धनौरा में खेलते समय चार साल का मासूम निर्भय 220 फीट गहरे खुले
अंबाला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव धनौरा में खेलते समय चार साल का मासूम निर्भय 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया. सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं. बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और पूरा गांव उसकी सलामती की दुआ कर रहा है.
